Breaking News

बिहार में ऑनर किलिंग! सुपौल में किशोरी की नृशंस हत्या, धड़़ से अलग किया सिर


बिहार के सुपौल जिले के कुनौली में रविवार सुबह एक किशोरी की नृशंस हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। रविवार सुबह घास काटने गई हरजोती गांव की कुछ महिलाओं ने लड़की के शव को खेत में देखा तो शोर मचाया। किशोरी का सिर धड़ से अलग था। खबर फैलने के बाद वहां भीड़ जुट गई। 

मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका के शरीर पर लाल स्वेटर, आसमानी/लाल सलवार सूट है। शव के पास एक रेडीमेड दुकान का थैला भी पड़ा हुआ है। ग्रामीण और पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रहे हैं। अपर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। आगे जांच हो रही है।

दहेज में 3 लाख रुपए नहीं मिलने पर बहू की हत्या कर शव को जलाया
बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाने के छपिया गांव में दहेज में तीन लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने से ससुरालवालों ने बहू की जलाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। मृतका छपिया गांव के विकास साह की पत्नी प्रीति देवी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद महिला के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। फिर घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाने के एसआई एचएन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया गया है कि सीवान जिले के बसंतपुर थाने के नबीगंज ओपी के बाला गांव के नंदलाल साह की पुत्री प्रीति देवी की शादी वर्ष 2018 में नगर थाने के छपिया गांव के जगदीश साह के पुत्र विकास साह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक  रिश्ता सही रहा। मगर बाद में ससुरालवाले दहेज में तीन लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।