Breaking News

सीवान - मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट लगने से सात युवक झुलसे, गांव में मची चीख-पुकार

 


सीवान शहर के बैशाखी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली करंट लगने से सात युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में विनय पासवान, यतीश पासवान, मनोज पासवान, रॉकी पासवान, कृष्णा पासवान, अरविंद पासवान व ट्रैक्टर चालक वसीम शामिल हैं।

जुलूस में शामिल युवकों ने बताया कि माहपुर के युवकों ने गांव में सरस्वती पूजा करने को लेकर मूर्ति स्थापित की थी। विसजर्न शुक्रवार को पहले से तय कर रखा था। इसी दौरान देर शाम ट्रैक्टर पर सवार होकर दर्जनों युवक मूर्ति विसर्जन को निकले। जैसे ही जुलूस डॉन बास्को स्कूल के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर पर लगाया गया लोहे का पाइप 11 हजार हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। जिसके बाद सभी युवक झुलस गए। इस घटना के बाद जूलूस में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलस कर गिरे युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

घटना के बाद गांव में मची चीख पुकार
बताया जाता है कि एक ही गांव के सात युवकों के झुलस जाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई उनके गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़े भागे सदर अस्पताल पहुंचकर अपने-अपने घर के युवकों की जानकारी ली। ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी
इधर मूर्ति विसजर्न के दौरान हुई अप्रिय घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर एसडीओ जितेंद्र पांडेय व एसडीओ राम बाबू बैठा पहुंच गए। दोनों पदाधिकारी ने घायलों को हर सम्भव मदद दिलाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।