Breaking News

गड़खा (सारण) - पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

             



 गड़खा (सारण)  प्रखंड के दुर्ग टोला स्थित कार्यालय पर जेपी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 को जम्मु कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवानों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर के मौन धारण कर वीरों की शहादत को लोगों ने सलाम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब को देश के जवानों पर हमेशा गर्व करना चाहिए क्योंकि वे हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। जब भी देश के लोगों पर कोई संकट आता है तो देश के जवान खुद की और अपने परिवार की भी चिंता छोड़कर लोगों को बचाने में जुट जाते हैं। इसलिए हमें सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवाजनों का भी हमेशा सम्मान करना चाहिए। मौके पर संत ज्ञानेश्वर जी, अरूण कुमार, राजू कुमार, सनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।