Breaking News समय पर निपटा लें अपने काम, मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार में मार्च में बैंकों का कामकाज 20 दिन ही होगा। मार्च में 11 दिन बैंकों में बंदी रहेगी। महीने के 7, 14, 21 और 28 मार्च को रविवार की साप्ताहिक बंदी रहेगी, जबकि 13 और 27 मार्च को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा। 22 मार्च सोमवार को बिहार दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 29 व 30 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है।
एआईबीओए के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी कहते हैं कि इस माह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा बैंक निजीकरण के खिलाफ 15 व 16 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल भी आहूत की गई है। इस तरह वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में बैंक में छुट्टी के कारण 11 दिन तक कारोबार प्रभावित होगा। ग्राहक छुट्टियों को देखते हुए बैंकों से संबंधित अपना काम समय पर निपटा लें।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।