Breaking News कोरोना वैक्सीन लेने के 15 दिन बाद युवक को बेचैनी के साथ हुई ये परेशानी और फिर हो गई मौत
बिहार के भोजपुर जिले के करीब 42 वर्षीय एक युवक की मौत कोरोना टीकाकरण के 15 दिनों बाद हो गई है। इसे ले जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि राजू राम को 9 फरवरी, 2021 को कोरोना का वैक्सीन दिया गया था। राजू की मौत दिनांक 24 फ़रवरी को हुई।
जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजू को 22 फरवरी को हल्का बुखार आया और सांस लेने में तकलीफ हुई, पर उन्होंने किसी भी प्रकार का चिकित्सकीय सुझाव सलाह नहीं लिया। उन्होंने के केवल बुखार के लिए दवा ली। 24 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे राजू को थोड़ी बेचैनी महसूस हुई और पांच बजे सुबह में उनकी मौत हो गई।
प्रशासन का कहना है कि कोरोना टीकाकरण के बाद राजू 9 फरवरी से 21 फरवरी तक ऑब्जर्वेशन पीरियड में थे। इस दौरान उनको किसी प्रकार की कोई बीमारी का लक्षण नहीं देखा गया। लिहाजा यह मौत कोरोना वैक्सीन लगने के कारण से नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।