Breaking News किसानों के समर्थन में जाप ने किया रेल चक्का जाम, प्रशासन ने किया जाप के सचिव को गिरफ्तार
केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी कृषि अधिनियम बिल के विरोध में किसान समन्वय समिति के आह्वान पर रेल चक्का जाम का जन अधिकार पार्टी ने समर्थन किया है , रेल चक्का जाम के दौरान पटना में ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि कुछ देर बाद उन्हें थाना से ही ज़मानत देकर रिहा कर दिया गया. गिरफ्तार होने के बाद पार्टी के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए हजार बार जेल जाना होगा तो मैं तैयार हूं, श्री सिंह ने कहा कि सरकार अविलम्ब कृषि अधिनयम बिल को वापस ले अन्यथा आंदोलन और व्यापक तरीके से होगा..


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।