Breaking News

सीएम से मिले CPI विधायक, अशोक चौधरी भी रहे मौजूद


सीएम से मिले CPI विधायक, अशोक चौधरी भी रहे मौजूद



 15-Feb-2021 01:43 PM


PATNA : बखरी के सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. विधायक ने रविवार को सीएम से मुलाकात कर अपने इलाके की समस्या को दूर करने का आग्रह किया. इस दौरान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार व राज्य सचिव रंजीत पंडितभी मौजूद रहे. 



मुलाकात के दौरान सीएम ने विधायक भरोसा दिलाया कि वे प्राथमिकता के आधार पर किसानों के खेतों की जलजमाव की समस्या को दूर करेंगे. सीएम ने कहा कि क्षेत्र की जायज मांग को दूर कराना सरकार की प्राथमिकता है. सीएम से मुलाकात के दौरान विधायक ने उन्हें बताया कि  ईंख लगे सैकड़ों एकड़ जमीन में जलजमाव की स्थिति है, इससे किसानों का फसल बर्बाद हो जहा है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. 



वहीं सीपीआई विधायक ने बखरी अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल बनाने और दिनकर विश्वविद्यालय के लिए पहल करने की मांग की। इस पर सीएम ने  उन्हें कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग से इसे दिखवा लेते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।