प्राइवेट बसों के किराये में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही बिहार में आज से लोगों पर और बढ़ा बोझ, जाने पूरी लिस्ट
बिहार में आज आधी रात से प्राइवेट बसों का किराया बढ़ जाएगा। सोमवार से बसों में सफर करने पर 20 प्रतिशत अधिक किराया का बोझ पड़ेगा। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने राज्य की सभी रूटों पर प्राइवेट बस भाड़े में 20 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इससे बस परिचालन घाटे में जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 02 अक्टूबर 2018 को बस का किराया बढ़ाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।