Breaking News

सौतन के झगड़े में 24 घंटे तक आंगन में पड़ी रही सास की लाश, पति पर लगाया हत्या का आरोप

 


कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में मंगलवार संध्या हुई एक वृद्ध महिला की मौत पर बहू ने अपनी सौतन एवं पति (मृतका के बेटे) पर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि बुधवार को घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही मामला स्वाभाविक मौत में बदल गई। शव को पोस्टमार्टम करवाए बिना दाह संस्कार की अनुमति दे दी गई। 

मृतका गांव के स्व सिलधर यादव की 65 वर्षीय पत्नी नूनवती देवी बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला के बेटे ठाकुर यादव ने दो शादी की है। पहली पत्नी कविता देवी थाना क्षेत्र के मलबथान गांव में रहती है। जबकि दूसरी पत्नी गंगिया देवी अपने पति के साथ दामोदरा गांव में रहती है। 

ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध महिला की मौत मंगलवार संध्या हुई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह पहली बहू (कविता देवी) गांव पहुंची। जहां उसने अपने पति एवं सौतन पर गला दबाकर सास की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटोरिया इंस्पेक्टर मो इनामुल्लाह, अनि महेश झा, अनि रंजीत कुमार रंजीत, विपिन यादव सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। 

दोनों सौतन के हंगामे के बीच जांच कर पुलिस ने वृद्ध महिला की मौत को स्वाभाविक मृत्यु की घटना बताया। दो सौतन के झगड़े में वृद्ध महिला की लाश लगभग 24 घंटे आंगन में पड़ी रहा। हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों सौतन के बीच मृतका की संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा था। जिस वजह से हत्या की झूठी सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पता चला कि वृद्ध महिला की मौत स्वाभाविक ढंग से हुई थी। दोनों बहुओं की सहमति पर शव का दाह संस्कार करवा दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।