Breaking News

दरियापुर- 4 लाख के स्वीकृति चेक परिजन को सौंपा गया।

 


अमित कुमार/दरियापुर

प्रखंड क्षेत्र के बरुवा निवासी के बिनोद भगत को आज पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में अनिल मिश्रा, कामेशर पटेल, नुनु सिंह ने चार लाख का चेक का स्वीकृति पत्र सौपा इस मौके पर चौधरी जी, पंकज सिंह, शैलेश दास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

आपको बता दे कि मई माह में ग्राम बरुआ निवासी स्व० रामजी भगत का पुत्र पप्पू भगत का डोरीगंज से घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसे स्वयं जाकर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने परिजन से मिल कर फोन पर सांसद रुडी जी से भी बात कराया था जिसके बाद ग्रामीण सुनील भगत, दिनेश सहनी, रविन्द्र कुमार देवानंद ने सांसद रुडी जी से उनके अमनौर आवास पर मिल कर आपबीती सुनाई थी जिसके बाद उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।