Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स का वेरिफिकेशन समाप्त, इन दो तारीख में रिजल्ट के आने की संभावना
Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट के रिजल्ट का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। मंगलवार 23 मार्च को बोर्ड में टॉपर्स का वेरिफिकेशन का कार्य पूरा हुआ। अब 25 या 26 मार्च किसी भी दिन बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बोर्ड की तैयारी पूरी है और इस बार भी सभी बोर्ड में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड अव्वल आने वाला है। बिहार बोर्ड का रिजल्ट आप सबसे पहले लाइव हिंदुस्तान पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए देर न करें और BSEB bihar board Result लिंक पर अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें।
हिन्दुस्तान टाइम्स वेबसाइट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया है कि कोविड-19 महामारी के बाद भी रिजल्ट में बोर्ड देरी नहीं कर रहा है। रिजल्ट की फाइनल स्टेज की तैयारी हो गई हैं कॉपियों की चेकिंग 19 मार्च तक ही पूरा हो गई थीं। अब 26 मार्च को रिजल्ट जारी होने की संभावना है। इस बार भी बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन के बाद मार्क्स फीड करने के लिए करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया, जिससे टाइम भी कम लगा और मार्क्स बिना गलती के पोस्ट हो गए हैं। आपको बता दें कि टॉपर्स की जांच के लिए हर साल बोर्ड टॉप 10 हाई स्कोर पाने वाले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है।
यहां सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट
आप लाइव हिंदुस्तान पर सबसे पहले बिहार बोर्ड के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा। आप अपनी स्ट्रीम के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जाएंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
- बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।