Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड ने इंटर रिजल्ट का लिंक onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटाया लेकिन कुछ ही देर में फिर होगा एक्टिव
Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड ने इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटा लिया है। बताया जा रहा है कि यह वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने और उसे चेक करके देखे जाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा था। बोर्ड की ओर से अभी तक नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लिंक दिखने और उसके बाद हटाए जाने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट शुक्रवार को जारी होने की पूरी संभावना है।
लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों की दिल की धड़कनें बढ़ीं
गुरुवार शाम लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि
रिजल्ट जारी हो गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व
व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। एकाएक छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर अपना
रिजल्ट चेक करने लगे। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर
डालकर रिजल्ट चेक करना चाहा, वह नतीजे नहीं देख सके। व्यू के ऑप्शन पर
क्लिक करने के बाद ब्राउज़ ही होता रहा।
बताया जा रहा है कि बोर्ड वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर रहा है। इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम के इंतजार में विद्यार्थी दिन-भर मोबाइल पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बीएसईबी या बिहार बोर्ड ) की वेबसाइट biharboardonline.com खंगालते रहे लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आ रही थी ऐसी तस्वीर
रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तैयारी पूरी है। साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के टॉपरों का वेरिफिकेशन पूरा हो गया है। मार्क्स अपलोड हो चुके हैं। मेरिट लिस्ट तैयार है। टॉपरों की आंसरशीट भी री-चेक हो चुकी है। यानी इस बार भी बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के मामले में देश के अन्य बोर्डों से कोसों आगे रहने वाला है।
किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (2020) की घोषणा 24 मार्च को ही कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है।
नतीजे जारी होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट
1 onlinebseb.in 👈
2 biharboardonline.bihar.gov.in 👈
पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड इंटर छात्रों को पासिंग मार्क्स के बारे में भी पता होना चहिए।
पास होने के लिए एक विद्यार्थी को हर पेपर में कम से कम 33-33 फीसदी
मार्क्स लाने होंगे। एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों
से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है।
पिछले साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 2.14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स
को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया था। कक्षा 12 परीक्षा के 1,32,486
छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए थे और उनमें से 72,610 उत्तीर्ण हुए
थे। वहीं 10 की परीक्षा में 2,08,147 छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों
में असफल रहे थे। इनमें 1,41,677 स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स देकर सफल हुए
हैं। अगर कोई विद्यार्थी कंपल्सरी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो बोर्ड
विद्यार्थी द्वारा चुने गए एडिश्नल सब्जेक्ट के मार्क्स को ले लेगा और
छात्र को पास कर दिया जाएगा। कई विद्यार्थियों को यह कंफ्यूजन होती है कि
उन्हें ऑब्जेक्टिव व सब्जेक्टिव सेक्शन में अलग अलग पास होना होगा, लेकिन
ऐसा नहीं है। एक पेपर में पास होने के लिए आपके उस पेपर में कुल प्राप्तांक
ही देखे जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।