Breaking News

Bihar Crime: भोजपुर में 5 दिनों की शांति के बाद फिर हुई ठांय-ठांय, बच्चों के विवाद में किराना दुकानदार को मारी गोली

 


बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शनिवार की शाम एक किराना दुकानदार को गोली मार दी गयी। गोली उनके पेट में लगी है, जो अंदर फंसी है। उनका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ विकास सिंह के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी दुकानदार आनंद नगर निवासी अंजनी सिंह है। उनकी घर में ही किराना की दुकान है। 

घटना का कारण बच्चों का विवाद बताया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी दुकान में बैठे थे। तभी एक अपाची बाइक पर सवार तीन लोग आ धमके और उनको गोली मार दी। उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके घर के बच्चों का मोहल्ले के बच्चों के साथ मामूली विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था। 

जख्मी के अनुसार उसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना इंचार्ज अविनाश कुमार और दारोगा कुंवर गुप्ता अस्पताल पहुंचे और जख्मी से घटना की जानकारी ली। पुलिस उस आधार पर मामले की छानबीन और गोली मारने वालों की पहचान करने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार फायरिंग में एक कुख्यात का नाम लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कुख्यात की पहले पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोजपुर में पांच रोज एक बार फिर ठांय-ठांय शुरू हो गयी। शहर में दस रोज के बाद गोली चली है। इससे कुछ रोज से चली आ रही शांति को ग्रहण लगता नजर आ रहा है। शनिवार की शाम शहर में एक दुकानदार को गोली मार दी गयी। इससे पहले आठ मार्च की रात कोईलवर इलाके में बालू के विवाद में गोलियां चली थी। उस दौरान तीन बाप-बेटे को गोली मार दी गयी थी। वहीं तीन मार्च की रात शहर के रौजा मोहल्ले में हर्ष फार्यंरग में दो मौसरी बहनों को गोली लग गयी थी। उसके अगले दिन ही बड़हरा इलाके में भी हर्ष फार्यंरग में एक छात्रा को गोली लग गयी थी। हालांकि कोईलवर इलाके में बालू के विवाद में बाप-बेटे को गोली मारने के बाद से जिले में पूरी तरह से शांति थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।