Bihar Crime: राजगीर में दिनदहाड़े लड़की को किया अगवा, नशे का इंजेक्शन दिया, सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली
बिहार के नालंदा जिले में बदमाशों ने सोमवार को एक लड़की का अपहरण कर लिया। मुंह बंद रखने के लिए उसे नशे का इंजेक्शन दिया और राजगीर में सड़क के किनारे फेंक दिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे बरामद किया। इस दौरान लड़की के साथ क्या हुआ किसी को नहीं पता।
पीड़िता अपने साथ किसी गलत घटना होने से इनकार कर रही है। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई, जहां उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है। पीड़िता चंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
परिजनों की मानें तो सोमवार सुबह वह सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पीड़िता का कहना है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसका मुंह बंद कर जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया और फिर उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। मंगलवार को सुबह पुलिस ने सड़क किनारे पड़ी लड़की को देखा। उसके पास से मिले कागजात के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।