Bihar Crime: छपरा में सनकी पति की करतूत, दिव्यांग पत्नी की हत्या करने के बाद घर में लगा दी आग
बिहार के छपरा के साहेबगंज सुनार पट्टी मोहल्ले में एक सनकी पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर में आग लगा दी। पड़ोसियों ने जब घर में लगी आग को देखा तो मौके पर तुरंत पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने अपनी पत्नी सोनी कुमारी को गला घोंटकर मार डाला। पत्नी का शव बेड पर छोड़ अनिल ने घर में आग लगा दी। पड़ोसियों ने आनन फानन में घर में लगी आग को बुझा दिया। जब स्थानीय लोगों ने अनिल से घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उसके हाथ में धारदार हथियार देखकर लोग डर गए। इस बीच किसी ने पुलिस ने सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।