Breaking News

जमुई में वैक्सीनेशन अधिकारी के तौर पर तैनात सीनियर डॉक्टर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

 


बिहार के जमुई जिले के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी(वैक्सीनेशन प्रभारी) सह दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामस्वरूप चौधरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार डॉ. चौधरी एक लंबे समय से गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। घटना तकरीबन सुबह 09 बजे के आसपास की बताई जाती है। 

बताया जाता है कि  सुबह 8:15 बजे के करीब वो अस्पताल प्रबंधन के लोगों से जुड़े रहे। सुबह चाय पी उसके बाद वो अस्पताल के पुराने भवन में बने अपने सरकारी आवास में कमरे में चले गये और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर के बाद जब परिजन उन्हें बुलाने के लिये दरवाजा खटखटाये तो उन्होंने दरवाजा नही खोला। तब परिजनों ने अनहोनी की आशंका से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें पंखे में फंदे से लटका पाया।

आनन फानन में उन्हें दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की पुष्टि को लेकर उनके परिजन और अस्पताल प्रबंधन उन्हें सदर अस्पताल जमुई ले गए। खबर लिखे जाने तक उनका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर मिलनसार व्यक्तित्व के डॉक्टर के अचानक खुदकुशी करने से गिद्धौर इलाके के लोग हतप्रभ हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।