सारण:- छपरा की बेटी भारती एवं सुमन को दिल्ली में मिला राष्ट्र रत्न सम्मान
पूवार अचीवर्स फाउंडेशन के द्वारा लाजपत भवन दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग कार्यों में कार्यरत हर आयु वर्ग से अवॉर्डी को सम्मनित गया । 28 फ़रवरी 2021 को दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में किया गया।
लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की अध्यक्ष लियो भारती एवं सचिव लियो सुमन को राष्ट्र रत्न सम्मान से बॉलीवुड अभिनेता कुनाल सिंह राजपूत, श्री जयकिशन गोयल जी ( कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी) , श्री विजेंद्र यादव जी ( डिप्टि चैयरमैन उत्तर दिल्ली नगर निगम ) द्वारा सम्मानित किया है।
बता दे की भारती एवं सुमन समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती हैं। पर्यावरण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण , सामाजिक जागरूकता, अंगदान आदी में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
लियो भारती ने 19 वर्ष कि उम्र में अपना सम्पूर्ण शरीर दधिचि देह दान समिति पटना, बिहार को दान दिया है। विश्व कैंसर दिवस पर भारती ने कैंसर मरीज के लिए अपना बाल दान किया है। अबतक 06 बार रक्तदान भी किया है । एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर रक्तदान करवाया है। जिसके लिए बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी पटना द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।भारती को वर्ष 2019 में राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान एवं प्रेरणा दूत पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है, वही मां यूथ ऑर्गनाइजेशन के द्वारा समाज मित्र सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।भारती ने मॉडल्स द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस गया प्रतियोगिता में मिस ग्रेटर गया रनर अप का खिताब अपने नाम किया। तथा 2017 एवं 2018 में बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्र स्तर पर पूर्वी भारत विज्ञान मेले में किया गया है।वही लियो सुमन लोगो को जागरूक कर रक्तदान करवाती हैं। हर मौके पर पौधा रोपण करती हैं। महिला जागरूकता में अग्रणी भूमिका निभाती हैं।
सबसे बड़ी बात तो यह कि लियो सुमन ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर मरीज को अपना बाल दान दिया है।
सम्मान प्राप्त होने पर भारती ने कहा कि यह एक अवार्ड ही नही बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
और इस जिम्मदारी को हमलोग की कोशिश रहेगी कि इस जिम्मदारी को निष्ठापूर्वक निभाए।
भारती और सुमन ने अपने पूरे लियो फेमिना टीम एवं सारण वासियों को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , बीजेपी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी जी, बॉलीवुड अभिनेता
कुनाल सिंह राजपूत, श्री जयकिशन गोयल जी ( कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी) , श्री विजेंद्र यादव जी ( डिप्टि चैयरमैन उत्तर दिल्ली नगर निगम ) ,
बॉलीवुड गायक & डायरेक्टर श्री आशू पंजाबी जी, Actor, Director, bjp leader डा वी के वेंकिटेशन जी, (फिल्म producer, Digital Guru, Senior journalist )श्री डॉ .अयानजीत जी, श्री मुकेश जी( managing director RUPYAAPAISA Solution pvt.ltd.) श्री हरीश चंद्रा, (MSME/ NSIC/Gem advisor )श्री अरविंद अरोरा( look alike Amitabh bachhan) श्रीमति संध्या गुप्ता( Founder/ Chairperson Women Club meri pehcaan) श्री तरुण लेखी ( वरिष्ठ समाजसेवी) , श्रीमति अंजलि धमिजा ( अध्यक्ष bjp सिक्ख संगत) आदि गणमान्य लोग मौजूद होंगे।
सम्मानित होने पर लायन डा एस के पांडे , लायन डा एन के देवेदी , लायन राजीव दास, लायन विक्की आनंद, लायन मनोज वर्मा, लायन अमरनाथ, लियो अनुरंजन,लायन कुंवर जैसवाल, लियो साकेत श्रीवास्तव,अलीअहमद,विकाश,धनंजय,रवि, सुप्रीम, विशाल, सोनू सिंह,शिवांगी ,नेहा , रेनू, राधा, शालिनी, वैष्णवी,नूतन, अक्षया, हर्षाली, नंदिनी आदि सदस्यो ने शुभकामना दिए एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।