Breaking News

मोतिहारी/घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गांव स्थित सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट

 


चिरैया। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गांव स्थित एसबीआई की निमोइया शाखा से रुपये लेकर आ रहे सीएसपी संचालक को घेर कर हथियारबंद अपराधियों ने चार लाख रुपये लूट लिया। घटना शुक्रवार को चिरैया व घोड़ासहन थाना क्षेत्र के संधि स्थल पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिकरहना एसडीपीओ शिवेन्द्र कुमार अनुभवी के साथ चिरैया व घोड़ासहन की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। वही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दीपही शेखटोली निवासी सीएसपी संचालक नसीम आलम रुपये लेकर अपने केंद्र पर आ रहा था। इसी क्रम में बैंक से पीछा कर आ रहे दो अपाची बाइक पर सवार चार अपराधियों ने फुलवारी के पास ओवरटेक कर घेर लिया तथा हथियार का भय दिखाते हुए आसानी से डिक्की तोड़कर रुपये लूट लिया। घटना के बाद हथियार लहराते चारों अपराधी बगहा की ओर भाग गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी दीपही धरहरवा पंचायत की मुखिया रुकसाना खातून के पति म.ओबैदुल्लाह ने दी है। इधर थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने कहा कि लूट का शिकार सीएसपी संचालक नसीम आलम चिरैया थाना के दीपही गांव का निवासी है। जबकि घटना स्थल घोड़ासहन थाना क्षेत्र में है। मामले की जांच कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।