सिवान विज्ञान प्रदर्शनी मेला का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना जलवा
सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
सिवान - गोरेयाकोठी प्रखंड के बरारी गांव स्थित आदर्श ज्ञान केंद्र में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया. साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गतिविधियों में स्थानीय बच्चों ने जमकर अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं अपनी अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया।
राष्ट्रीय विज्ञान मेला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणितीय खेल, खाद्य पदार्थों की जांच, जल जांच, वर्मी कम्पोस्ट, राॅकेट लाॅन्चर के माॅडल का प्रदर्शन, खेल-खेल में विज्ञान, अलौकिक चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या आदि की प्रस्तुति की गयी। विभिन्न स्टाॅलों में उपस्थित स्रोत व्यक्तियों ने बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया एवं उन्हें कई नई जानकारी से अवगत कराया.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य तारक नाच प्रसाद में बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है जिसमें शामिल लोग और अच्छा लिए बच्चे काफी बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेते हैं . आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया.
इस मोके जेडीयू गोरियाकोठी प्रखंड अध्यक्ष आजाद खान, अभिमन्यु सर साइंस शिक्षक, जागेश्वर त्रिपाठी प्रोफ़ेसर शहीद भगत सिंह कॉलेज गोरियाकोठी, हरि किशोर वर्मा, दरोगा प्रसाद पूर्व शिक्षक, अशर्फी प्रसाद पूर्व शिक्षक एवं ब्रहमा प्रसाद पुर शिक्षक उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।