Breaking News

पानापुर-ग्लोबल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दुशरा स्थापना दिवस समारोह मना



रिपोर्ट- मनीष सिंह मोरावाले

पानापुर- शनिवार को ग्लोबल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल धेनुकी(पश्चिम टोला) का तीसरा स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह संस्था के निदेशक अखिलेश्वर कुमार सिंह के अध्यक्षता मे मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मेराज सर ने किया। वही कार्यक्रम मे छात्रनेता वासु विकास ने भी शिरकत की। वही कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों ने शानदार कविता और एकांकी प्रस्तुत किया। साथ क्वीज प्रतियोगिता भी रखा गया, जिसमें ऐरम एरा स्टडी सेंटर मगुरहा के तबस्सुम परवीन ने बहुत ही बेहतर प्रदर्शन कर अपने पिता अजमुदिन अंसारी को भी गौरवान्वित की। प्रथम पुरस्कार के रूप मे ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।वही द्वितीय पुरस्कार रानी और तृतीय  शेहला खातून को दिया गया। वही नृत्य में गोलू, शिवराज व  संजना और भाषण में मनू, कुंदन व अमित को क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। निदेशक अखिलेश्वर सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। वही यह कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेराज सर, छात्रनेता वासु विकास,बंटी सिंह, राहुल कुमार, अंजली कुमारी, आदिती, निधी, निर्मला सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।