मुजफ्फरपुर में छह घरों में लगी आग, शादी के लिए खरीदकर रखे सामान समेत लाखों की संपत्ति राख
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अचानक भड़की आग की चपेट में छह घर आ गए। हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन शादी के लिए खरीदे गए सामान समेत लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। हादसा जिले के बैरिया प्रखंड के सरैया गांव में घटी। आग वजह से होली का उत्साह भी फीका पड़ गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
हालांकि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि राजेन्द्र प्रसाद के घर में शार्ट सर्किट लगी। इससे आग तेजी फैलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और लोग जान बचाकर बाहर भागे। आग फैलते हुए बगल के ब्रजेश प्रसाद, अरूण प्रसाद, विनोद प्रसाद, सुरेश प्रसाद आदि के घरों को भी निगल लिया।
आग की वजह से राजेन्द्र प्रसाद के घर में अगले माह होने वाले शादी के लिए खरीदकर रखी गई संपत्ति भी पलभर में राख के ढेर में तब्दील हो गई। शोर शराबा और आग की उंची-उंची लपटें देखकर आसपास के लोग भागकर घटनास्थल पहुँचे और कोई बाल्टी से पानी फेंककर तो कोई धूल मिट्टी फेंककर आग बुझाने में जुट गये। जब तक लोग आग पर काबू पाते तबतक लाखों की संपत्ति राख हो चुकी थी। वहीं होली पर्व का उत्साह और उमंग भी फीका पड़ गया।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि हलका कर्मचारी को भेजकर जांच घटना की जांच करायी जा रही है। शीघ्र ही अग्निकांड के सभी पीड़ितों को राहत दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।