Breaking News

देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर हमला की बड़ी साजिश नाकाम, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में एक करोड़ के जाली नोट बरामद

 


पटना, बिहार ऑनलाइन डेस्‍क। देश में जाली नोटों के तस्‍करो के बड़े रैकेट का एक और प्रमाण सोमवार को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मिला। वहां आरपीएफ और जीआरपी ने ब्रह्मपुत्र एक्‍सप्रेस में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद किए। इसे भारत विरोधी ताकतों द्वारा देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर हमले की साजिश माना जा रहा है।

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मिले एक करोड़ से अधिक जाली रुपये

मिली  जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलकर गुवाहाटी जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर: 05956 डाउन) बिहार पहुंचने के पहले दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंची थी। इस दौरान ट्रेन के बी-4 कोच में सीट नंबर 31 के नीचे एक लावारिस बैग देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्‍काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। इसके बाद राजकीय रेल पुलिस (GRP) व रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ सीआइबी की टीम ने वहां पहुंच कर पड़ताल की। सुरक्षा बलों से बैग काे लेकर यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

इसके बाद जीआरपी बैग को रेल थाना ले गई। वहां उसे खोलने पर उसमें दो हजार रुपये के 50 बंडल मिले। रेल पुहलस ने बरामद रुपयों की स्‍टेट बैंक के अणिकारियों से जांच कराई तो वे नकली निकले। बैग में कुल एक करोड़ 10 हजार के नकली नोट मिले। जबकि, 10 हजार रुपये मूल्य के वैध रुपये भी मिले।

देश की अर्थव्‍यवस्‍था को क्षति पहुंचाने की साजिश नाकाम

घटना को लेकर कहा जा रहा है कि बैग किसी जाली नोट के तस्‍कर का होगा, जिसने पकड़ जाने के डर से उसे लावारिस छोड़ दिया। विदित हो कि चीन व पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ साजिश करते रहते हैं। खासकर पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर चोट पहुंचाने के लिए देश में जाली नोटों की आपूर्ति करता रहा है। बरामद जाली रुपयों को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

वरीय रेल अधिकारियों को दी जानकारी, कार्रवाई शुरू

रेल पुलिस की सूचना पर रेल अधिकारियों ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है। आइबी बनारस को भी सूचना दी गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।