मोतिहारी:- तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव में हिस्सा मांगने पर युवक की गला दबा की हत्या
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक युवक की उसके ही पिता, भाई, मां व भाभी ने मिलकर हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसका शव जलाने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता पर रखे गए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान कवलपुर निवासी रामचंद्र सहनी के पुत्र संजय सहनी के रूप में की गई। इसको लेकर मृतक की पत्नी अनिता देवी ने थाना में आवेदन देकर सास आशा देवी, ससुर रामचंद्र सहनी, भैंसुर प्रणाम सहनी, जेठानी प्रमिला देवी सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उसके ससुर की ससुराल में नवासे की संपत्ति है। जिसे उन्होंने बेच दी है। उसमें से अपना हिस्सा मांगने पर मंगलवार की अहले सुबह उसके भाई, पिता, मां व भाभी ने गला दबा हत्या कर दी। साथ ही शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की। हत्या के दिन वह अपने मायके झखिया में थी। ग्रामीणों से उसके पति की हत्या की सूचना मिली। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। वही पुलिस को देखते ही उसके ससुराल वाले शव छोड़ फरार हो गए। पति की मौत की खबर सुनकर अनिता अपने स्वजनों के साथ थाना पर पहुचीं। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रशिक्षु डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।