Breaking News

Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने लड़कों से पूछा एक सवाल, ऐसा करने से अवार्ड मिल जाता है क्या?

 


बिहार पटना। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने के मामले में बॉलीवुड कलाकारों से कहीं कम भोजपुरी अभिनेता नहीं हैं। आम्रपाली दुबे की तो बात ही अलग है। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो साझा कर फैंस को अकसर चौंकाती रहती हैं। हाल ही में उनकी सिंदूर भरी मांग वाली तस्वीर ने काफी चर्चा बटोरी थी। अब उनका इंस्टाग्राम पर लड़कों से पूछा एक सवाल काफी वायरल हो रहा है।

ये जो सीटिया बाजी करते हो न सड़क पर...

दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में आम्रपाली लड़कों से सवाल कर रही हैं, 'ये जो लड़की देखकर झन्न से गाड़ी निकालते हो, पुरस्कार मिल जाता होगा आगे जाकर, नहीं? नहीं मिलता है तो बताओ हम ही मुंह मुहन दें चप्पल से। एकदम ही इडियट हो रखे हो तुम लोग, और ये जो सीटिया बाजी करते हो न सड़क पर खड़े होकर'। आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

असली पुरस्कार तो दिल चुराने के लिए मिलना चाहिए...

साउंड ब्लेज नाम के एक यूजर ने आम्रपाली के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'असली पुरस्कार तो आपको मिलना चाहिए। मेरा दिल चुराने के लिए'। इसी तरह विजय ने लिखा, मैं कहां गाड़ी भगाता हूं, मैं तो अच्छा बच्चा हूं। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिल्म 'आशिकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ ही भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव नजर आएंगे। फिल्म आशिकी में पहली बार खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे एक साथ दिखेंगे। इसके पहले दोनों ने कुछ गानों में तो साथ काम किया है पर किसी पिक्चर में पहली बार दोनों की जोड़ी साथ-साथ नजर आएगी। दोनों को फिल्म आशिकी से काफी उम्मीदें भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।