Breaking News

छपरा :- बिजली बिल रीडिंग करने वाले कर्मियों से मारपीट

 


दिघवारा।:- थाना क्षेत्र के उन्हचक गांव में बिजली बिल रीडिंग एवं राजस्व संग्रह में लगी संस्था के कर्मियों के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट कर बंधक बनाने एवं उनसे वसूली गई रकम को छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दिघवारा विद्युत सबस्टेशन के जेई संजय कुमार रमण द्वारा दिघवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि शैलेन्द्र कुमार सिंह दिघवारा आपूर्ति प्रक्षेत्र में विद्युत राजस्व वसूली एवं मीटर रीडिंग का कार्य करते हैं। इनके दो कर्मी मो.आरिफ व हिमांशु राज जब इस कार्य को लेकर उन्हचक पहुंचे जहां उन्हचक निवासी उपेन्द्र साह के पुत्र राजू साह ने कर्मियों के साथ मारपीट किया और कर्मियों को बंधक बना लिया। हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे तब वे लोग मुक्त हो सके। इस दौरान आरोपी ने कर्मियों के पास से राजस्व वसूली वाली मौजूद लगभग 51 हजार रुपये भी छीन लिए। मालूम हो कि आरोपी के पिता उपेंद्र साह के खिलाफ बीते 21 मार्च को विद्युत चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।