Breaking News

दहेज के बाकी रुपये नहीं लाई विवाहित तो पति ने कर दी हत्या, दी जाती थीं मानसिक और शारीरिक यातनाएं

 


वैशाली जिले के जंदाहा के झम्मन गंज में एक विवाहिता की दहेज के बाकी एक लाख रुपये लाने के दबाव में हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मृतका ममता देवी के भाई दलसिंहसराय थाना के लोदीपुर असीन चक निवासी विजय कुमार झा ने थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अपनी बहन की शादी जंदाहा के झमनगंज निवासी दिनेश झा के पुत्र सचिन कुमार झा के साथ की थी। 

इसी बीच परिवार के लोगों ने बहन को दहेज का बाकी एक लाख रुपया अपने पिता से मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाने लगीं। एक बार जलाने की भी कोशिश की गई थी। सूचना पर वे लोग पहुंचें तो पंचायत के दौरान समझाने की कोशिश की गई। इसके बावजूद वे लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए।

इस दौरान 18 मार्च को बहन के ससुराल वालों- पति सचिन कुमार झा, ससुर दिनेश झा, सास मीना देवी, रामबालक झा, रामाकांत झा, जनार्दन झा उर्फ चिंटू झा, चंदन कुमार, सनी कुमार सभी ने राय मशविरा करके बहन की हत्या कर दी। भाई ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।