Breaking News

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों पर अलर्ट, सीएम नीतीश ने सभी डीएम संग की बैठक, दिए ये निर्देश


बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को कोरोना को लेकर सजग रहने और पूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही बिहार में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच कराने को कहा है।

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के जिलाधिकारियों के साथ बात की। उन्होंने महामारी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान माइक्रो कंटेमेंट जोन आदि बनाने को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए थे। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 436 हो गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।