फेनहारा/मोतिहारी :- आग से आधा दर्जन घर जले,पांच लाख की क्षति
फेनहारा । प्रखंड मुख्यालय से सटे फेनहारा पुरवारी टोला में सोमवार को हुई अगलगी में आधा दर्जन परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया। उक्त अगलगी में एक ही आवासीय परिसर में अलग अलग रह रहे अख्तर मियां व जुल्फेकार मियां, लाल मोहमद, मजरुदीन, कैस राईन ,इफ्तखार मियां सहित पांच पुत्रों की सारी संपत्ति जलकर नष्ट हो गया।उक्त अगलगी में घर बनाने के लिए रखे 1 लाख 30 हजार नकद राशि,कपड़ा बर्तन समेत घरेलू उपयोग की अन्य सामग्री सहित लगभग पांच लाख से अधिक संपत्ति जलनेकी सूचना है। अग्निपीड़ितों के बीच उप प्रमुख ने तत्काल अपने स्तर से आंशिक सहायता उपलब्ध कराया है। अंचलधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह , थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण ने घटना स्थल का जायजा लिया। अंचलाधिकारी ने बताया की राजस्व कर्मी को जांच कर प्रभावितों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।