Breaking News

नालंदा:- बदमाशों ने सरेआम छात्रों को दौड़ाया, बुरी तरह पीटा, घटना का वीडियो वायरल

 


नालंदा के पटेल नगर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें बदमाशों ने सरेआम छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि बदमाश कितनी बेरहमी से छात्रों की पिटाई कर रहे हैं। यह घटना हिलसा -एकंगरसराय के मुख्य मार्ग पटेल नगर के पास की बताई जा रही है।

बदमाशों ने छात्रों को बुरी तरह से पीटा
जानकारी के अनुसार, हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी छोटी कुमार, विक्की कुमार और इंद्रजीत कुमार शनिवार की दोपहर हिलसा से अपने घर जा रहे थे। तभी पुराने बस स्टैंड के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने अचानक से लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बदमाशों के अचानक हमला करने से जब छात्र अपनी जान बचाकर भागने लगे तो उन्होंने उन्हें सड़कों पर दौड़ाकर पीटा। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट में तीनों छात्र घायल हो गए हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बस पर चढ़ने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।