Breaking News

नवादा में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

 


 नवादा : मॉडर्न शैक्षणिक समूह के विद्यालय मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर के प्रांगण में आयोजित हुए वार्षिक खेल-पखवाड़ा का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में योग की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुजा कुमारी, हैंडबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं कोच संतोष कुमार वर्मा, प्रसिद्ध खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद एवम समाजसेवी श्रवण बरनवाल उपस्थित थे।

विभिन्न खेल प्रतियोगितओं में मॉडर्न के विभिन्न विद्यालयों से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 225 विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मैडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और खेल के विभिन्न लाभों और कॅरियर के मौके के बारे में बताकर खेल से जुड़ने का आह्वान किया।बालक ग्रुप के क्रिकेट में विजेता कुंतीनगर के अवधेश एंड टीम को, बालिका वर्ग में न्यू एरिया से प्रेमलता की टीम को, कबड्डी में कुंतीनगर से गुलशन एंड टीम को, बालिक वर्ग में पल्लवी की टीम को, खो-खो में आकाश एंड टीम को, बालिका वर्ग में डॉली की टीम को, बैडमिटन में कुंतीनगर से राजू, अभिषेक और विकास की टीम को तथा बालिका वर्ग से ऐश्वर्या,ग•ाला, साक्षी, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ से सोनम, न्यू एरिया से सपना कुमारी और सुमन कुमारी, हैंडबॉल में कुंतीनगर से आकाश की टीम, फुटबॉल में कुंतीनगर से विकास की टीम, वॉलीबॉल में कुंतीनगर से गुलशन की टीम और एथलेटिक्स में आकांक्षा, सोनम, डोली, प्रिया, सृष्टि, अनुप्रिया, लक्ष्मी, प्रेमलता, राजेश, अवधेश, विकास, सुधांशु रंजन, गुलशन, अंकित, ऋतुराज, प्रियांशु, पल्लवी, ज्योति, नेहा, निगम, शुभम, आनंद, उज्जवल, विवेकानंद, गजाला, अलका आदि को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।