चलती बाइक हुई बाइक पर गिरी वेल्डिंग की चिंगारी, धू-धूकर जली मोटरसाइकिल
पटना के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर एवं कच्ची दरगाह घाट स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर गुरुवार की दोपहर एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने से बाइक धू-धूकर जल गई। इस दौरान पुल पर जाम लग गया। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पीपा पुल पर बाइक में आग लगते ही बाइक बेकाबू हो गई। इसके बाद युवक ने बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। आग लगने से पुल पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पीपा पुल पूरी तरह से जर्ज अवस्था में है। इसलिए उसकी मरम्मत के लिए वहां वेल्डिंग की जा रही थी। वेल्डिंग की चिंगारी चलती हुई बाइक पर गिर गई और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ममाले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।