Breaking News

महि नदी ततबन्ध के कटाव रोधी कार्य का हुआ शुभारम्भ



स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर में महि नदी पर लोहछा पुल से पश्चिम के तटबंध पर कटाव रोधी कार्य का पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार विश्वम्भरपुर में सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा के घर के समीप लगभग 200 मीटर में गत बरसात में अत्यधिक कटाव हो गया था। जिससे नदी किनारे बने दर्जनों घर नदी में विलीन होने के कगार पर पहुंच गया था। जिसकी सूचना सरपंच पुत्र गजेंद्र शर्मा के द्वारा विभाग के वरीय अधिकारियों को दी गयी। जिसके उपरांत आनन फानन में अधिकारियों के द्वारा तत्काल राहत कार्य करने के बाद कटाव को रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनायी गयी। जिसकी शुरुवात मंगलवार को पूजा अर्चना कर की गई। इस मौके पर जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मुरारी प्रसाद, कनिय अभियंता राजेश सिंह व ए० के० त्रिपाठी, संवेदक सुनील राय, पूर्व मुखिया मनोज बैठा, लालबाबू सिंह, दीपक कुमार, मनजीत सिंह, सियाराम शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।