Breaking News

बिहार क्राइम: पटना में प्रेमिका के घर पर प्रेमी की गोली लगने से मौत, हत्या या खुदकुशी, हो रही जांच


बिहार की राजधानी पटना में प्रेमिका के घर पर प्रेमी की गोली लगने से संदेहास्पद मौत हो गई। यह घटना सुल्तानगंज थाना इलाके की है। मृतक की पहचान इरफान के रूप में की गई है, जो अजीमाबाद कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने शव के पास से एक पिस्टल और गोलियां बरामद की है। 

सुल्तानगंज थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में युवक को गोली लगी है। आनन-फानन में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो देखा कि इरफान मृत पड़ा है। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने फौरन शव को जप्त किया। इसके बाद मृतक के परिजनों को खबर दी। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इरफान ने खुद को गोली मारी है या गोली लगने का कोई और कारण है। 

 इन सभी पहलुओं पर फिलहाल सुल्तानगंज थाने की पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से देर रात तक पुलिस टीम पूछताछ करती रही। कई सीसीटीवी कैमरों को सुल्तानगंज के थानेदार ने खंगाला है। छानबीन के बाद बाकी की बातें स्पष्ट होगी। सूत्रों की माने तो इस मामले में सुल्तानगंज थाने की पुलिस देर रात तक कई लोगों से पूछताछ कर रही थी।  

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।