Breaking News

प्रेमी के घर बहन बनकर रह रही थी युवती, चार दिन बाद फंदे से लटकती मिली लाश

 


बिहार में एक युवती को प्यार करने के बदले मौत मिली है। युवती का शव संदेहास्‍पद हालत में बरामद किया गया है। वहीं प्रेमी फरार हो गया है। इससे उसकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि युवती अपने प्रेमी के साथ किराए के घर में पिछले करीब चार दिनों से रह रही थी। जहां उसका परिचय कमरे में रहने वाले युवक ने अपनी बहन के तौर पर करवाया था। 

प्राथमिक तौर पर पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। बुधवार की रात को शेखपुरा जिले के बरबीघा के दिनकरनगर मोहल्ले के एक मकान में 18 साल की युवती की लाश पंखे के सहारे लटके होने की खबर मिली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ससौढ़ गांव की रहने वाले अमरनाथ प्रसाद की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। 

युवती पिछले चार दिनों से प्रेमी के साथ बहन बनकर मकान के फ्लैट में नाम और गांव बदलकर रह रही थी। घटना के बाद से युवक फरार है। उसकी पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के संजय प्रसाद के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ सौरभ गांगुली के तौर पर हुई है। 

मकान मालिक को बगल में रहने वाले युवक ने दी जानकारी
बगल में रहने वाले युवक ने रात को मकान मालिक के बेटे को रात के दो बजे इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने का मामला है। मृतका के पिता ने प्रेमी और उसके अन्य साथी पर आत्महत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।