Breaking News

सुपौल: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, कई घायल

 


बिहार के सुपौल जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई। इसमें मरौना में तीन लोगों और त्रिवेणीगंज में एक की जान गई है। मरौना-निर्मली सड़क पर रतहो गांव में एक पुल के पास बुधवार को तेज रफ्तार में जा रही बस सामने से आ रही एक बाइक को रौंदते हुए पलट गई। घटना में दो बाइक सवार और बस में सवार एक बच्चे की मौत हो गई। बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर एक सुपौल से भलुआही जा रही थी। रतहो के पास मरने नदी में बने पुल के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस सामने से आ रही एक बाइक को रौंदते हुए सड़क से नीचे गेहूं के खेत में पलट गई। चालक बस से कूद कर फरार हो गया। आस-पास खेत में काम करने वाले और राहगीरों ने हल्ला किया तब लोग वहां जुटे। बस को खड़ा कर अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच वहां से गुजर रहे एसडीपीओ पंकज कुमार की सूचना पर पुलिस वाहन और एम्बुलेंस आई। सभी घायलों को पीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में बाइक सवार मरौना थाना क्षेत्र के गनौरा पंचायत के कोनी गांव के सीताराम शर्मा के पत्नी रेणु देवी (30), उनका एक साल के पुत्र अंकुश कुमार और बस सवार मधुबनी जिला के मधेपुर थाना के भगवानपुर के लाल महतो के 6 साल के पुत्र कृष्णा कुमार शामिल हैं। बस यात्री गोठ के जीवछ यादव, रामकुमार यादव, नेपाल सप्तरी के रामविलास राउत,महपतिया के मो.मोइउद्दीन, मृतक कृष्णा की मां नुनु देवी सहित एक दर्जन घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है।

उधर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया चौक वार्ड 11 में ट्रक को ओवरटेक कर रहा है एक बाइक चालक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल वार्ड 1 निवासी मंजेश कुमार झा की मौके पर ही मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।