रांची जंक्शन पर एक महिला के साथ दो युवक कर रहे थे गंदा काम... आरपीएफ ने धर दबोचा...
रांची, जासं। Patna News, Bihar News, Jharkhand News रेलवे सुरक्षा बल, आरपीएफ ने रांची जंक्शन परिसर से दो पुरुष और एक महिला को चोरी के तीन स्मार्ट फोन और आभूषणों के साथ दबोच लिया है। पुरुलिया और बिहार से आकर ये रांची में गंदा काम कर रहे थे। मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल नन्हे फरिश्ते टीम और राजकीय रेल पुलिस, जीआरपी ने छापेमारी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिराह को धर दबोचा है। यहां कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
इन आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ये तीनों चोर रांची जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर फूड प्लाजा के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। तभी इन्हें आरपीएफ ने जाल बिछाकर पकड़ लिया। इनमें एक आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया थाना के कटिगपारा थाना क्षेत्र का निवासी है। इसका नाम आकाश रमानी है। आकाश रमानी के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पकड़ा गया अपराधी आकाश रमानी ने कड़ी पूछताछ में जीआरपी को बताया कि 27 फरवरी को उसने ये तीनों मोबाइल फोन चोरी किए हैं। चोरी की इस घटना की एफआइआर रांची रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में दर्ज की गई है। पकड़े गए दूसरे आरोपी बुधराम उर्फ राहुल और रविता देवी हैं। रविता देवी ने रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला के पर्स से बेशकीमती आभूषण की चोरी कर ली थी। जीआरपी पकड़े गए तीनों आरोपितों के खिलाफ जेल भेजे जाने की कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।