Breaking News

कानपुर : देश में पहले महिला बस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन

 


देश के पहले महिला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का महिला दिवस पर औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। कौशल विकास मिशन के तहत इसे हरी झंडी भी मिल चुकी है। रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर विकासनगर में पहले बैच का श्रीगणेश रोडवेज की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग करेंगी।

पहले बैच में 27 महिलाओं का चयन भी कर लिया गया है। रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर विकास नगर के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि उदघाटन के मौके पर प्रधान प्रबंधक डीवी सिंह, आरटीओ संजय सिंह, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल व सेवा प्रबंधक तुलाराम मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को रहना और खाना मुफ्त रहेगा।  

हैवी लाइसेंस बनवाने के बाद अलीगढ़ में प्राइवेट बस चला रही हूं। सपना है कि रोडवेज की बस चलाऊं। हैवी लाइसेंस एक साल ही पुराना है। इस वजह से रोडवेज बस की चालक नहीं बन पाई। अब रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में दो साल का कोर्स करूंगी और इसके बाद संविदा पर रोडवेज बस चलाने का सपना साकार हो जाएगा। - सोनू, महिला ड्राइविंग प्रशिक्षण में चयनित

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।