Breaking News

बिना लगन के कुशवाहा लग्न में शादी लगाने का बढ़ रहा है परिचलन

 


हर दिन शुभ है। इसलिए बिना लगन के ही करते हैं। विवाह सिवान के कुशवाहा समाज की अनोखी परंपरा राजद नेता अमित कुमार पप्पू कुशवाहा बिहार में सिवान के कुशवाहा समाज में शादी के लिए किसी अच्छे मुहूर्त या लगन का इंतजार नहीं किया जाता इस समाज में बिना लगन की शहनाई बजने की परंपरा है। इसे कुशवाहा लगन का नाम दिया गया है। यह पहल समाज में एक नई चेतना को जागृत करती है समाज के लोगों का तथ है कि सब दिन ईशवर के हैं। इसलिए सभी दिन शुभ है। जिस तरह जन्म और मृत्यु तय है उसी तरह रिश्ते भी एक दूसरे से तय है। इस समाज का मानना है। की शादी का संबंध ऊपर से ही लिख कर आता है। जब जिससे संबंध लिखा है। वह हों कर रहेगा। इसके लिए आडंबर की क्या जरूरत है। बिना लगन की शहनाई बजाने से सारी चीज़ें सस्ती और सुबिघा नुसार मिल जाती है। इसे शादी ब्याह में गौर जरूरी खर्चे से मुक्ती मिल जाती है। कुशवाहा समाज के राजद नेता अमित कुमार पप्पू कुशवाहा गौतम कुशवाहा सुनील कुशवाहा राजेश कुशवाहा रंजीत कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा जितेन्द्र कुशवाहा अरबींद कुशवाहा अनीश कुशवाहा इत्यादि ने कहा कि मेहनत और परिश्रम कर लोग जीवन यापन करते हैं। सामान्य लग्न के दिनों में चीजें महंगी हो जाती है। अतिथियों का स्वागत बहुत महंगा पड़ जाता है। समाज के सभी लोग उपस्थित भी नहीं हो पाते हैं। इसलिए यह परंपरा कहीं ज्यादा अनूकूल लगती है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।