घर में अकेली बैठी थी भाभी, अचानक रॉड लेकर पहुंचा देवर, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र बेलहरी गांव में घरेलू विवाद में देवर ने भौजाई (भाभी) को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को चौगाईं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में घंटो प्राथमिक उपचार के बाद महिला की बिगड़ते हालत को देखते इसे बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला का नाम हाजरा खातून है और उसके पति का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। महिला ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 18 तारीख को सुबह 6 बजे वह अपने घर पर अकेली बैठी थी। इसी बीच उसका देवर मुस्लिम अंसारी पिता रमजान अंसारी अपने हाथ में रॉड लेकर पहुंचा। जान से मारने की नियत से घर में घुसे देवर ने हाजरा खातून के सिर पर वार कर दिया।
सिर पर वार करते ही हाजरा खातून का सिर फट गया। खून से लथपथ होकर वह गिर पड़ी। महिला की ऐसी स्थिति को देखकर गांव के ही एक व्यक्ति शमशाद अंसारी उसको बचाने के लिए आए। मुरार थाने के प्रभारी मधुबन राय ने बताया कि महिला ने अपने देवर के खिलाफ मुरार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद मुरार पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।