मुजफ्फरपुर :- पांच साल की बेटी के सामने पिता ने मां को मारी गोली, हाल ही में जेल से छूटा था आरोपी
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय चौक में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति का नाम बिस्मिल्लाह है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। पत्नी को गोली मारने के बाद से वह फरार है।
बर्थडे पार्टी को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, पति पत्नी के बीच बेटे के पहले बर्थडे को लेकर विवाद
हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की बिस्मिल्लाह ने अपनी पत्नी सबा परवीन की गोली
मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद और मारपीट होती रहती
थी। हत्या से पूर्व दोनों में जमकर लड़ाई हुई थी। वहीं सबा की मौके पर ही
मौत हो गई।
पांच साल की बेटी के सामने मारी गोली
सबा की पांच साल की बेटी सिफा और एक साल के बेटे मोहम्मद अरहम के सामने
बिस्मिल्लाह ने पत्नी के बाल खींचकर उसे पटक दिया था। फिर कनपट्टी पर
पिस्टल सटाकर गोली मार दी। रात को 12 बजे हुई घटना के बाद मासूम बच्चों को
शव के पास छोड़कर सभी लोग मौके से फरार हो गए। मायके वाले जब घटनास्थल पर
पहुंचे तो बच्चे मां के शव से लिपटकर रो रहे थे। आसपास के लोगों ने पुलिस
को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के
लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
दहेज के लिए हुई हत्या
मृतका की भाभी अंगूरी खातून का आरोप है कि बिस्मिल्लाह ने सबा को दहेज के
लिए गोली मारी है। उन्होंने बताया कि 2015 में सबा और बिस्मिल्लाह की शादी
हुई थी। वह उसपर अपराध की दुनिया छोड़ने का दबाव बनाती थी। इसे लेकर उसने
कई बार सबा की पिटाई की। कभी कहता था मायके से 5 लाख रुपये लाओ तो कभी बाइक
मांगता था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।