Breaking News

बिहार: सुपौल में प्राइवेट क्लीनिक के कम्पाउंडर की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप- हत्या कर फंदे से लटकाया शव


बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी स्थित मां देवता नर्सिंग होम में बुधवार सुबह एक कम्पाउंडर की संदेहास्पद मौत हो गई। पिपरा के जोलहनियां वार्ड 3 निवासी संजय का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर सदर एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल और काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 

सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं से घटना की जांच कर रही है। शव के फंदे से लटकने और बेड से कम ऊंचाई होने के कारण संदेह पैदा करती है। उधर, सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई रामविलास ने आरोप लगाते हुए कहा कि संजय की हत्या करने के बाद शव को लटका दिया गया है।  

नर्सिंग होम के संचालक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके सिंह ने बताया कि सुबह करीब पौने 9 बजे आए तो कम्पाउंडर के मोबाइल पर फोन किये। जवाब नहीं मिला तो लोगों से पूछताछ कर ग्रिल के पास आए तो ग्रिल खुला था। अंदर कमरे में देखा तो संजय फंदे से लटक रहा था। तत्काल उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।