Breaking News

बिहार: STF को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी चंद्रशेखर व उसका साथी मुठभेड़ में ढेर, 4 बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी बरामद


बिहार के भागलपुर जिले के रानी दियारा में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी चंद्रशेखर कपरी और उसका एक साथी मारा गया। इस दौरान भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

वहीं दूसरी ओर एसटीएफ की विशेष टीम ने खगड़िया के थाना अलौली, साकिन इचारूआ मोरकाही  निवासी स्व. गुनेश्वर सिंह के पुत्र कुख्यात रामबिलास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रामबिलास को बचौता थाना क्षेत्र से छापेमारी के दौरान गिरफ्त में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया। इनमें एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोली व एक मोबाइल बरामद किया गया। एसटीएफ सूत्रों के अनुसा कुख्यात रामबिलास के विरुद्ध रंगदारी, हत्या एवं लूट के करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। रामबिलास अमौसी नरसंहार का आरोपी रह चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।