Breaking News

बिहार: होली को लेकर इस जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद्द, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी


होली में जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद कर दी गई है। डीएम प्रणव कुमार ने कहा है कि छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी वह भी सीधे उनकी मंजूरी से। होली के अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 डीएम ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों के साथ ही प्रशाखा पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी है। कोविड पर प्रशासनिक सतर्कता के मद्देनजर भी जिले में अधिकारियों की जरूरत होगी।  कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के लिए सामूहिक समारोह पर पाबंदी के मद्देनजर इस साल अधिकाधिक दंडाधिकारियों की  तैनाती होनी है। यदि छुट्टी दी गई तो तैनाती के लिए अधिकारियों की कमी हो जाएगी। डीएम ने कहा है कि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन किया जाये।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।