दरियापुर:- शार्ट-शर्किट से लगी आग हजारो की संपत्ति हुयी राख
अमित कुमार/दरियापुर
प्रखंड क्षेत्र के खानपुर गांव में बुधवार की रात बिजली के शॉर्ट-सर्किट से तिनतोर मांझी और टेम्पो मांझी के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। इसमें पूरा घर जलकर राख हो गया। घर के अंदर रखा सामान भी जल गया। खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। घर के गृहस्वामी तिनतोर मांझी ने बताया कि घर जलने से वह बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि वह झोपड़ीनुमा घर में अपना जीवन बसर करता था। रात में गर्मी के वजह से खुला में सोया था तभी रात में बिजली के शार्ट-शर्किट से आग लगने से माजदूरी कर घर में रखा अनाज, कपड़ा,साइकिल, मोटरसाइकिल सहित हजारो रुपये का सामान जल गया। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।