Breaking News

MBBS Exam : सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जाने पर एमबीबीएस परीक्षा रद्द | जाने कब होगी फिर से परीक्षा

 


एकेयू परिसर में चल रही राज्य के नौ मेडिकल कॉलेजों की परीक्षा के तीसरे पेपर के दौरान सोमवार को जैसे ही छात्रों को प्रश्नपत्र मिला वे हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि पेपर में अधिकतर प्रश्न सिलेबस के बाहर के पूछे गए हैं। 

परीक्षा हॉल में ड्यूटी कर रहे निरीक्षकों ने केंद्राधीक्षकों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एकेयू के परीक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने मामले की जांच की और छात्रों के असंतोष को वाजिब बताया। बाद में तीसरे पेपर की परीक्षा रद्द हो गई। एकेयू के कुलसचिव प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि तीसरे पेपर की परीक्षा को रिशेड्यूल कर दिया गया है। अब यह परीक्षा  18 मार्च को होगी। इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि एकेयू में राज्य के नौ मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस कोर्स के छात्रों की प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही है। 

गड़बड़ी
- प्रश्नपत्र देखने के बाद परीक्षा फिर से लेने का एकेयू ने लिया फैसला
- एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के तीसरे पेपर की परीक्षा अब 18 मार्च को 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।