_धूमधाम से मना SBS पब्लिक स्कूल का 5वां स्थापना दिवस_
मसरक:-आज दिनांक 25-03-2021 को SBS पब्लिक स्कूल दुमदुमा में स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल पब्लिक स्कूल के निदेशक अखिलेश सर व ऐरम ऐरा के मेराज सर रहे। वही कार्यक्रम मे छात्रनेता वासु विकास ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही अच्छा नृत्य व कविता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।संस्था के निदेशक ने सभी आगत अतिथियों को फुल माला पहनाकर स्वागत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार ऐरम ऐरा की छात्रा तब्बसुम प्रवीण को तथा द्वितीय
रानी कुमारी व तृतीय राहुल तिवारी रहें। मुख्य रूप से उपस्थित अरविंद सिंह चौहान, राकेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह
बिरजू सर, युवराज सर अभिषेक सर ब्यूटी कुमारी, मनीषा कुमारी रेखा कुमारी,सिंधु कुमारी,शोभा कुमारी,आकृति कुमारी,गुडिया कुसुम किरण व शरीता वही क्षेत्र के हजारो लोगों ने कार्यक्रम का आंनद लिए।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।