Breaking News

T20 में निर्णायक फिफ्टी बनाने वाले ईशान किशन को सीएम नीतीश ने दी बधाई

 


जल संसाधन मंत्री संजय झा ने सोमवार को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय से मुलाकात की। मंत्री ने प्रणव पांडेय को बधाई दी। साथ ही उनके पुत्र के पहले ही मैच में शानदार परफारमेंस पर शुभकामनाएं दी। 

बाद में मीडिया से बातचीत में मंत्री संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फोन पर ईशान के पिता को उनके पुत्र के जबर्दस्त प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। संजय झा ने कहा कि बिहार का लाल ईशान किशन देश का उभरता सितारा है। अपने पहले ही टी-20 में 32 गेंदों पर उनकी मैच जिताऊ पारी ने कप्तान विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान ला दी और इस युवा बल्लेबाज की टीम में अहमियत बता दी। इस धमाकेदार इंट्री के लिए मैं ईशान किशन को बधाई देता हूं।

ईशान की बैटिंग देखकर सहवाग बोले- लगा ही नहीं इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है यह बल्लेबाज
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी मारने वाले ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईशान किशन की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि वो इंटरनेशनल मैच में नहीं बल्कि आईपीएल में खेल रहे हैं। क्रिकबिज के एक शो में उन्होंने इंग्लैंड और भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच के बाद ये बयान दिया। भारत ने विराट कोहली के नॉटआउट 73 और ईशान किशन के 56 रनों की बदौलत इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।