सारण में कोरोना की रफ्तार तेज, 23 पॉजिटिव मरीज मिले
जिले के सोनपुर रेलवे कॉलोनी और छपरा शहर बनता रहा है हॉट स्पॉट
सारण जिले में कोरोना को पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 132
छपरा। सारण जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। अगर हम और आप सरकार के गाइडलाइन को नहीं करेंगे पालन तो पहले जैसी स्थिति फिर हो जाएगी। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव 23 मरीज मिले। सिविल सर्जन डॉ जेपी सुकुमार ने बताया कि सोनपुर रेलवे कॉलोनी में 14 लोगों में पॉजिटिव कोरोना वायरस मिला है। यहां रेलवे कॉलोनी के एक-एक व्यक्ति की कोरोनावायरस की टेस्टिंग की जाएगी। होम आइसोलेशन के साथ साथ पूरे कॉलोनी को सेनेटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा छपरा शहरी क्षेत्र में पांच, मशरक में एक, एकमा एक, इसुआपुर में एक व दरियापुर में एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मालूम हो कि सोनपुर रेलवे कॉलोनी में पहले भी कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। सोनपुर रेलवे कॉलोनी और छपरा शहर अब धीरे-धीरे कोरोनावायरस का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। सिविल सर्जन आम लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर निकलने से पहले अपने और समाज को बचाने को लेकर मास्क लगाकर और हैंड सेनेटाइजर लेकर ही चलें। डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि सारण जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 124 हो गई है। जिला स्वास्थ समिति के मूल्यांकन पदाधिकारी भानु शर्मा ने बताया कि अब तक 28 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। नौ जोन बनाने के प्रोसेस में है। होम आइसोलेशन में 109 लोगों को रखा गया। आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का कुशल क्षेम स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से पूछा जा रहा है। वहीं छपरा सदर अस्पताल के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।