Breaking News

गोरेयाकोठी- कला डुमरा की टीम ने फाइनल में सरेया की टीम को 3 रनों से हराया



गोरेयाकोठी-  प्रखंड के बाहोंपुर गांव में सोनू 11 बहोपुर के द्वारा शुक्रवार को नाइट मैच का आयोजन किया था। इस मैच के मुख्य अतिथि गोरियाकोठी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजद नेत्री नूतन देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। टॉस का कार्यक्रम आलोक कुमार वर्मा (सनी) के द्वारा किया गया।  इस मैच में 8 टीमें भाग ली थी।

संजीत 11 कला डुमरा, के सी सी पचपकड़िया, महावीरगंज, प्रदीप 11 सरारी, राजा 11, ब्रह्मस्थान भगवानपुर व सरेया। फाइनल मैच में काला डुमरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर 60 रन का लक्ष्य दिया।  चेज करने उतरी सरेया की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में मात्र 58 रन ही बना पाई । इस मैच को संजीत 11 कला डुमरा की टीम ने 3 रनों से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद कैफ बने जबकि मैन ऑफ द सीरीज सरेया टीम के गुड्डू कुमार बने। फाइनल में विजेता टीम को एक रेंजर साइकिल और एक 11 सौ रु.  का पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को एक साइकिल और ₹501 का नगद पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर उपस्थित अंकित कुमार सोनू कुमार विक्रम कुमार भूपेंद्र कुमार सुजीत टाइगर चेतन मंतोष कुमार और विशाल कुमार थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।