Breaking News

यह है गोरेयाकोठी में पचपकड़िया सब्जी मंडी का दृश्य, प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक लगती है भारी भीड़



आखिर कब तक चुप रहेगी जिला प्रशासन व अलाधिकारी..?


गोरेयाकोठी (सिवान) - कोरोना की पहली लहर में पिछले वर्ष जिले में कोरोना संक्रमण के कुछ मरीज ही मिल थे कि चारो ओर हाहाकार की नौबत आ गयी थी, लेकिन कोरोना के खतरनाक दूसरी लहर के दौरान जिले में भी प्रतिदिन कोरोना के सैकड़ों संक्रमित मरीज मिल रहे है। लेकिन आम लोग इसकी गंभीरता को समझने और कोरोना के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों को मामने के लिए तैयार नहीं दिख रहे है। कोरोना काल में जागरूकता व जांच अभिचान चलाने व समझाने के बाद भी गोरेयाकोठी प्रखंड के पचपकड़िया स्थित सब्जी मंडी में प्रतिदिन सुबह के पांच बजे से ग्यारह बजे तक सब्जी दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। ऐसा लगता है कि उन्हें कोरोना से भय नहीं है और वह मनमानी कर कोरोना के संक्रमण के प्रसार को बढ़ाने मे मदद कर रहे है।



 गोरेयाकोठी प्रशासन द्वारा अभी तक सब्जी मंडी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। अगर इसी तरह से छुट्‌ट मिलता रहा तो आगे काफी खतरनाक साबित होगा। 



घातक हो सकती है लापरवाही

गोरेयाकोठी प्रखंड के पचपकड़िया स्थित सब्जी मंडी पर गोरेयाकोठी ही नहीं बड़हरिया, पचरूखी, महाराजगंज, बसंतपुर, लकड़ीनवीगंज सहित अन्य क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सब्जी खरीदने के लिए खुदरा दुकानदार आते है। इनके अलावा शादी-विवाह को लेकर भी आम लोग पहुंच रहे है। सब्जी मंडी में प्रतिदिन लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही एक दिन घातक साबित हो सकती है। यहां पर दुकानदारों से लेकर आम लोगों को भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। स्थानीय प्रशासन सामाजिक दूरियां बनाकर ही दुकान लगाने का आदेश जारी करे तो सबसे अच्छा रहेगा। इसके अलावा अन्य छोटे से लेकर बड़े बाजारों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। यह समस्या जामो बाजार, जगदीशपुर, मुस्तफाबाद, लद्दी सहित अन्य बाजारों का भी है। जहां शाम होते ही फास्ट-फूड की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।